फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूटान को साइबर सिक्योरिटी और एआई में सक्षम बनाएगा आईआईटी कानपुर

Fri, 18 Dec 2020 12:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर अब भूटान को तकनीक रूप से सक्षम बनाएगा। भूटान में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) और साइबर सिक्योरिटी के विशेषज्ञों की आईआईटी की मदद से फौज तैयार की जाएगी। आपसी समझौते के तहत भूटान से हर वर्ष छात्र आईआईटी में एमटेक करने आएंगे।
विज्ञापन


इंडिया भूटान फ्रेंडशिप स्कॉलरशिप के तहत भूटान सरकार की ओर से चयनित छात्र-छात्राएं आईआईटी कानपुर में पढ़ने आएंगे। इन्हें एमटेक के माध्यम से नई तकनीकी के बारे में विशेषज्ञ बनाया जाएगा। संस्थान में आने से पहले इन छात्रों को विशेषज्ञों के एक पैनल के समक्ष साक्षात्कार से भी गुजरना होगा।

संस्थान के निदेशक ने बताया कि भूटान के साथ एक आपसी समझौते के तहत छात्र आएंगे। बताया कि साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में आईआईटी के वैज्ञानिक निरंतर नए शोध कर तकनीकी विकसित कर रहे हैं। संस्थान में बनी अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब सी3आई और सुपर कंप्यूटर इसमें सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें