फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एमडीएम का सोशल ऑडिट करेगा आईआईटी कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर अब स्कूलों में बंटने वाले एमडीएम का सोशल ऑडिट करेगा। नगर के अलावा सात अन्य जनपदों का कार्य भी संस्थान को सौंपा गया है। नगर में 39 परिषदीय स्कूलों, मदरसों, जीआईसी का ऑडिट किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि आईआईटी के अलावा बुंदेलखंड विवि झांसी, जीबी पंत विवि प्रयागराज, लखनऊ विवि, अलीगढ़ मुस्लिम विवि और गोरखपुर विवि भी सोशल ऑडिट में मदद करेंगे। आईआईटी को नगर के 39, कानपुर देहात के 42, उन्नाव के 56, कन्नौज और इटावा के 32-32, पीलीभीत के 31, बरेली के 52, फर्रुखाबाद के 34 विद्यालय सौंपे गए हैं।

सोशल ऑडिट के लिए विद्यालयों का चयन यू डायस कोड की अंतिम विषम संख्या के आधार पर किया जाएगा। जिनका पूर्व में ऑडिट हो चुका है उनका चयन नहीं होगा। कानपुर में घाटमपुर, ककवन, सदर बाजार और शास्त्री नगर ब्लॉक के स्कूल इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें