आईआईटी कानपुर की ओर से आयोजित होने वाला एशिया का प्रमुख तकनीकी और उद्यमशीलता महोत्सव टेककृति 27 मार्च से शुरू होगा। 30 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आईआईटी छात्रों को तकनीक, उद्यमशीलता, बुद्धिमत्ता प्रदर्शित करने का मंच देगा।
टेककृति में रोबोवार्स के साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। मशीन लर्निंग कौशल पर केंद्रित एमएल हैकाथॉन होगी। इसके साथ ही ईडीसी (इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतियोगिता) प्रतिभागियों को उन्नत सर्किट डिजाइन करने की चुनौती देगा। एयरोस्पेस के छात्र टेक ऑफ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।