आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर पर विदेशी छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा ने संस्थान के वूमेन सेल में इसकी शिकायत की है। शिकयत मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार छात्रा आईआईटी में फॉरेन एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत शोध कार्य के लिए आई थी। छात्रा मूल रूप से फ्रांस की रहने वाली है। छात्रा वरिष्ठ प्रोफेसर के अंडर में पढ़ रही थी। छात्रा ने रविवार को वूमेन सेल में वरिष्ठ प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की है।
आईआईटी प्रशासन ने मामले को संज्ञान लेते हुए आरोपित वरिष्ठ प्रोफेसर को संबंधित शिक्षण कार्य से हटा दिया है।
आइआइटी प्रशासन ने आंतरिक जांच कमेटी की सिफारिश पर ये कार्रवाई की है।