वायु प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
दिल्ली के वायु प्रदूषण को सुधारने का जिम्मा अब आईआईटी कानपुर ने लिया है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए आईआईटी कानपुर ने बनाए प्रपोजल को दिल्ली सरकार के उप मुख्मंत्री मनीष सिसौदिया को सौंप दिया है। दिल्ली सरकार से हरीझंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
आईआईटी कानपुर के दो वरिष्ठ प्रोफेसर वायु प्रदूषण पर कार्य कर रहे हैं। वैज्ञानिकों की टीम एयर क्वालिटी इंडेक्स की एनालिसिस के आधार पर तीन सालों से इस पर कार्य कर रही है। अभी तक की रिपोर्ट के आधार पर यह पता चला है कि दिल्ली में 64 फीसदी वायु प्रदूषण शहर के बाहर से आता है।
आईआईटी कानपुर की ओर से अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है कि किन दो वरिष्ठ प्रोफेसरों के प्रोजेक्ट को दिल्ली सरकार को सौंपा गया है। सूत्रों के अनुसार प्रो मुकेश शर्मा के प्रोजेक्ट को अनुमति मिली है। हालांकि प्रो. मुकेश ने इस पर कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।