आईआईटी कानपुर को बड़ा झटका लगा है। संस्थान का नाम टाइम्स हायर एजुकेशन 2020 की वर्ल्ड टॉप-600 संस्थानों की सूची से बाहर हो गया। बीते गुरुवार को टाइम्स ने 2020 की रैंकिंग जारी की थी। इसमें आईआईटी कानपुर को टॉप- 601-800 की सूची में शामिल किया गया है जबकि पिछले साल टॉप-600 में इसका नाम था।
हालांकि संस्थान में इंडस्ट्री इनकम के मामले में जबरदस्त सुधार हुआ है। इस बार इंस्टीट्यूट को इस कैटेगरी में 94.3 प्वाइंट दिए गए हैं जबकि पिछले बार इसमें 68.5 प्वाइंट मिले थे। टीचिंग में 37.8, रिसर्च में 24.5 और इंडस्ट्री आउटलुक में 18.8 प्वाइंट मिले हैं। सूची में 92 देशों के कुल 1300 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया था। बता दें कि एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2019 में आईआईटी 82वें स्थान पर है।