जेईई एडवांस के टॉप रैंकर्स के बीच कानपुर आईआईटी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। टॉप-250 रैंक होल्डर छात्रों के बीच संस्थान तीसरी बेस्ट पसंद बना हुआ है। इस मामले में आईआईटी बांबे पहले और आईआईटी दिल्ली दूसरे नंबर पर है। आईआईटी मद्रास चौथे नंबर पर है।
ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डालें तो टॉप-250 में कानपुर को पसंद करने वाले छात्रों की संख्या 40 है जबकि आईआईटी बांबे को 96, आईआईटी दिल्ली को 63 छात्रों ने चयनित किया है। आईआईटी मद्रास को 29, आईआईटी खड़गपुर को 19, आईआईटी रुड़की को दो और आईआईटी हैदराबाद को एक छात्र ने चयनित किया है।
कानपुर को पसंद करने में एससी-पीडब्ल्यूडी के नेशनल टॉपर भी शामिल हैं। इसके अलावा जनरल पीडब्ल्यूडी की रैंक 4, ओबीसी पीडब्ल्यूडी की रैंक 4, ईडब्ल्यूएस कोटे की रैंक 15, सामान्य कैटेगरी में ऑल इंडिया 95 रैंक हासिल करने वाले छात्रों को संस्थान पसंद आया है। इन सभी छात्रों को कंप्यूटर साइंस ब्रांच अलॉट हुई है।