फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Kanpur: सस्टेनेबल एनर्जी की थीम पर होगा अंतराग्नि, सिंगल यूज प्लास्टिक रहेगी बैन

Wed, 16 Oct 2024 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

17 अक्तूबर से आईआईटी में चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव शुरू होगा। कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन रहेगा।
विज्ञापन
अंतराग्नि 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि इस बार सस्टेनेबल एनर्जी की थीम पर होगा। 17 अक्तूबर से चार दिन चलने वाले कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन रहेगा। वहीं, अंतराग्नि में बायोडिग्रेडेबल उत्पाद इस्तेमाल होंगे। पिछले साल के बचे हुए सामान से महोत्सव में सजावट होगी। यह जानकारी अंतराग्नि के फैकल्टी चेयरमैन प्रो. अर्क वर्मा, मीडिया हेड भूपेश कुमार व अमन खिलानी ने प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन


बताया कि विभिन्न देशों कि सांस्कृतिक यात्रा ‘ए सिक्रेटिक जॉट’ के साथ प्रस्तुति की जाएगी। अंतराग्नि के 59वें संस्करण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ऋतंभरा फैशन शो के साथ सिंक्रोनिसिटी रॉक संगीत, बैटल अंडरग्राउंड, स्ट्रीट प्ले, स्टेज प्ले, माइम सहित बैंड प्रतियोगिता जुनून और डीजे वार के साथ होगी। 17 को रॉक नाइट और ऋतंभरा के प्री-फैशन कार्यक्रम होगा। 18 अक्तूबर को इंडिया इंस्पायर्ड कार्यक्रम के तहत सिनेमा : केवल मनोरंजन का एक साधन या सामाजिक परिवर्तन विषय पर अतुल तिवारी, तिग्मांशु धूलिया, सुहैल तातारी और मेघना मलिक जैसे व्यक्तित्व फिल्म की परिवर्तनकारी शक्ति पर गहन चर्चा करेंगे। 19 अक्तूबर को प्रो. निशीथ श्रीवास्तव और अर्नब भट्टाचार्य भारतीय भाषाओं में तकनीक नवाचार का सत्र करेंगे। 20 अक्तूबर को कार्यक्रम की समाप्ति बॉलीवुड नाइट के साथ होगी।
विज्ञापन

अंतराग्नि को मिलेगा अक्षर का साथ
आईआईटी के अंतराग्नि महोत्सव को संस्थान के अन्य महोत्सव अक्षर का सहारा मिला है। यह कार्यक्रम 17 से 19 अक्तूबर तक होगा। आकर्षण का केंद्र काव्य सम्मेलन होगा, जिसमें वसीम बरेलवी, स्वयं श्रीवास्तव, अबरार काशिफ, व्योमेश शुक्ला, मनु वैशाली, एकाग्र शर्मा सहित अन्य शामिल रहेंगे। 17 को दास्तान-ए-साहिर लुधियानवी में हिमांशु बाजपेयी और प्रज्ञा शर्मा किस्सागोई की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें