फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस प्रतियोगिता में आईआईटी इंदौर अव्वल 

Mon, 09 Nov 2020 10:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर व सी3आई लैब के निदेशक प्रो. संदीप शुक्ला की ओर से आयोजित सीएसएडब्ल्यू-2020 (साइबर सिक्योरिटी अवयेरनेस वर्ल्डवाइड) प्रतियोगिता में आईआईटी इंदौर न सिर्फ देश में अव्वल रहा बल्कि दुनियाभर में 8वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर आईआईटी रुड़की की टीम इंफोसेक आईआईटीआर रही। इसे दुनियाभर में 14वां स्थान प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर अमृता विश्वा विद्यापीठम अमृतापुरी की टीम बायोस रही, जिसे दुनिया में 16वां स्थान प्राप्त हुआ।  

यह प्रतियोगिता देश के साथ न्यूयार्क व कई अन्य देशों में एक समय पर ही कराई गई। इसमें कुल तीन प्रतियोगिता कैप्चर द फ्लैग, एम्बेडेड सिक्योरिटी चैलेंज व एप्लाइड रिसर्च कॉम्प्टीशन हुई। कैप्चर द फ्लैग में आईआईटी इंदौर विजेता बनी।  
विज्ञापन


एम्बेडेड सिक्योरिटी चैलेंज में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) पर आधारित था। आईओटी डिवाइस आधुनिक स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा है। इसमें प्रतिभागियों को वाई-फाई एक्सेस प्वाइंट के फर्मवेयर को हैक करना था।

इसमें आईआईटी रुड़की की टीम एसडीएस लैब्स विजेता बनी। दूसरे स्थान पर आईआईटी खड़गपुर की टीम सील और तीसरे स्थान पर आईआईटी धारवाड़ की टीम द हैकिंग कंपनी रही। तीसरी प्रतियोगिता एप्लाइड रिसर्च कॉम्प्टीशन में वर्तमान समस्या व उसके समाधान पर रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए जाने थे।

इसमें आईआईटी मद्रास का एकतरफा दबदबा रहा। संस्थान की गार्गी मित्रा ने प्रथम, पतंजलि ने दूसरा और कीर्थी के ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन रोहित नेगी, मृदुल चमोली, आनंद हांडा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें