फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद के अस्पताल में लगा आईआईटी का डिसइंफेक्टेंट चैंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी की इंक्यूबेटेड फर्म क्यूप्रो हेल्थटेक के इंटेलीजेंट डिसइंफेक्टेंट चैंबर को हैदराबाद के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल गैस्ट्रो एंट्रोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लगाया गया है। इस सेंटर को सनीवॉक नाम दिया गया है।
विज्ञापन

इंक्यूबेटेड फर्म के सीईओ डॉ. निखिल अग्रवाल ने बताया कि किसी भी मॉल, ऑफिस में यह चैंबर लगाया जा सकता है। जैसे ही युवक चैंबर के गेट पर पहुंचता तो कैमरे से उसका ऑटोमैटिक तापमान आ जाता है। तापमान सामान्य होने पर ऑटोमैटिक गेट खुल जाता है और सैनिटाइजेशन प्रक्रिया शुरू होती है।
दस सेकेंड के सैनिटाइजेशन के बाद दूसरा गेट खुल जाता है और व्यक्ति इंट्री कर लेता है। बताया कि सनीवॉक फेस रिकग्निशन तकनीक का उपयोग करता है। तापमान सामान्य सीमा से अधिक होने पर अलार्म बजता है। हालांकि निखिल ने कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें