फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी और कनाडा यूनिवर्सिटी का साथ मेडटेक को करेगा मजबूत

विज्ञापन
समझौते के दौरान मौजूद आईआईटी और कनाडा यूनिवर्सिटी के अधिकारी।  - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। एआई और नवीन तकनीकों की मदद से जनस्वास्थ्य और मेडटेक क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए आईआईटी कानपुर ने कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा के साथ साझेदारी की है। समझौते के तहत दोनों संस्थानों के वैज्ञानिक, शोधार्थी और छात्र मिलकर डिजिटल तकनीक, डेटा विज्ञान, स्वास्थ्य उन्मुख मेडटेक और मेडिकल डिवाइस के क्षेत्र में संयुक्त शोध कर तकनीक व उपकरण विकसित करेंगे।
विज्ञापन


आईआईटी निदेशक कार्यालय में प्रो. मणींद्र अग्रवाल और यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा के अध्यक्ष व कुलपति डॉ. माइकल बेनारोच ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कनाडा के प्रतिनिधिमंडल को गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं टेक्नोलॉजी और कोटक स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी जैसी प्रमुख पहलों की जानकारी दी।

प्रो. बुशरा अतीक और प्रो. दीपू फिलिप ने संस्थान के अनुसंधान और नवाचार पर प्रकाश डाला। इस समझौते के तहत साझा शैक्षणिक कार्यक्रमों, पाठ्यक्रमों का विकास, शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के लिए संकाय गतिशीलता, शोध आदान-प्रदान के साथ संयुक्त शोध प्रकाशन और संगोष्ठियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन


साझेदारी में डिजिटल तकनीक, डेटा विज्ञान और मेडिकल डिवाइस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समझौते के दौरान डॉ. पीटर निकर्सन (अधिष्ठाता, रेडी फैकल्टी ऑफ हेल्थ साइंसेज), डॉ. जोसे जी लावोई (अधिष्ठाता, कॉलेज ऑफ कम्युनिटी एंड ग्लोबल हेल्थ), डॉ. जेम्स ब्लैंचर्ड (कार्यकारी निदेशक, इंस्टिट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ) तथा डॉ. मारिसा बेकर (निदेशक, टेक्निकल कोलैबोरेशंस, इंस्टिट्यूट फॉर ग्लोबल पब्लिक हेल्थ) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें