फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईआईटी के पूर्व छात्र प्रो. ईशान को मिला गोडेल पुरस्कार

विज्ञापन
प्रो. ईशान चट्टोपाध्याय - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान में अभूतपूर्व शोध के लिए मिलने वाले दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक गोडेल पुरस्कार से आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र प्रो. ईशान चट्टोपाध्याय को सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 2016 के पेपर एक्सप्लिसिट टू-सोर्स एक्सट्रैक्टर्स एंड रेसिलिएंट फंक्शन्स के लिए मिला है। प्रो. ईशान ने 2011 में आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक डिग्री ली है। 2016 में उन्होंने ऑस्टिन स्थित टेक्सास विश्वविद्यालय से पीएचडी की। प्रो. ईशान का यह शोध 2016 में एसोसिएशन फॉर कंप्यूटिंग मशीनरी (एसीएम) संगोष्ठी ऑन थ्योरी ऑफ कंप्यूटिंग (एसटीओसी) की कार्यवाही में प्रकाशित हुआ, जहां इसे सर्वश्रेष्ठ पेपर का पुरस्कार मिला। संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल समेत वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने प्रो. ईशान को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें