कानपुर। इलाज कराने के लिए बेटे के पास दिल्ली जा रही वृद्धा की गरीब रथ ट्रेन में हार्ट अटैक से मौत हो गई।
बिहार के मधुबनी निवासी 65 साल की विमला देवी दिल की मरीज हैं। इलाज कराने उन्हें दिल्ली अपने बेटे के पास जाना था। वह परिवार के साथ गरीब रथ ट्रेन से दिल्ली जा रही थीं। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने दवाएं दीं। ट्रेन के कानपुर पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।