आईआईटी और एनआईटी में दाखिले के लिए 15 जून से रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्र इसके लिए ज्वाइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) 2018 की वेबसाइट www.josaa.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
आईआईटी कानपुर
जेईई एडवांस की रैकिंग के आधार पर आईआईटी संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा जबकि मेन के आधार पर एनआईटी, ट्रिपलआईटी, जीएफटीआई सहित अन्य कई संस्थानों में एडमिशन होंगे। काउंसलिंग की प्रक्रिया सात राउंड तक चलेगी। 15 जून से 25 जून तक छात्र पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन एंड च्वाइस फिलिंग प्रॉसेस करेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
आईआईटी कानपुर
27 जून को पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट सूची जारी होगी। इसके बाद 28 जून से दो जुलाई तक छात्रों को डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करना होगा। आखिरी राउंड की काउंसलिंग तभी होगी जब सीटें खाली रहेंगी। इसकी पूरी प्रक्रिया 18 जुलाई को ही समाप्त कर दी जाएगी।
- प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
- 12वीं की मार्कशीट, सर्टिफिकेट।
- आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए ऑनलाइन जमा की गई शुल्क की रसीद
- फोटो युक्त पहचान पत्र
- हाईस्कूल की मार्कशीट
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- आरक्षित वर्ग के छात्रों को कैटेगिरी सर्टिफिकेट
- दो पासपोर्ट साइज फोटो, जिसमें से एक जेईई मेन में आनलाइन आवेदन के दौरान प्रयोग किया गया हो।