फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय के सूचना देने पर विकास की पत्नी रिचा हुई थी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जय के सूचना देने पर विकास की पत्नी रिचा हुई थी फरार माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। विकास दुबे के नजदीकी जय बाजपेई के खिलाफ पुलिस को और एक अहम सुराग हाथ लगा है। जिसमेें जय का विकास से गहरी दोस्ती होने से लेकर कई अन्य साक्ष्य मिले हैं। सूत्रों की माने तो बिकरू कांड के बाद जय ने ही विकास की पत्नी को कॉल कर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद ही विकास की पत्नी अपने बेटे व नौकर के साथ वहां से फरार हो गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार ब्रह्मनगर निवासी जय बाजपेई पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। सात साल में करोड़ों की संपत्ति, विकास के खाते में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन के बाद अब घटना के दिन विकास की पत्नी के बातचीत की कॉल डिटेल भी पुलिस के हाथ लग गई है। इससे पता चलता है कि जय का विकास हर तरह का कनेक्शन हैं। पुलिस अब जय और विकास के अपराधिक कामों में दखल है या नही इसके लिए उसके असलहे और कारतूस की भी जांच करेंगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें