फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इग्निशिया 2016’ में सिंगर जावेद अली जमाएंगे रंग

Fri, 19 Feb 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसआईटी के कल्चरल और टेक्निकल फेस्ट ‘इग्निशिया 2016’ में बालीवुड सिंगर जावेद अली रंग जमाएंगे। उनका प्रोग्राम 1 मार्च को होगा।
विज्ञापन


जावेद ने बंटी और बबली, जब वी मेट, गजनी, दिल्ली-6, बजरंगी भाईजान, गुंडे, राज-3, यमला पगला दीवाना, नकाब और पागलपन जैसी बड़ी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। फेस्ट में डीजे नाइट और इंडियन रॉक बैंड की भी धूम रहेगी। इसमें बीटेक, बीबीए, बीसीए, बी. फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमटेक के करीब 6500 स्टूडेंट हिस्सा लेंगे।

तमाम और संस्थानों के स्टूडेंट हिस्सा लेंगे। इग्निशिया का आगाज 28 फरवरी को होगा, फिर तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान, मौज मस्ती का सिलसिला चलेगा। 29 फरवरी और एक मार्च को भी मनोरंजक प्रोग्राम होंगे। फेस्ट का एप भी बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में इग्निशिया के संयोजक डॉ. संजीव भल्ला, स्टूडेंट लीडर जिज्ञासा दुबे, अभिजीत सिंह, अविनाश शुक्ला और युगांश मारवाह ने मीडिया से बात की और कहा कि फेस्ट की थीम मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया है। इससे संबंधित तमाम रिसर्च पेपर प्रस्तुत होंगे। तकनीक पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


रोबोटिक्स, ब्रिज आर्ट, मैनेजीरिया का मुकाबला टेक्निकल है। वूमेन इंपावरमेंट, मूब्स एंड रिदम, एटरनिटी वाल, आरजे हंट और रॉक कार्निवल कराया जाएगा। फैशन शो भी होगा। मिस, मिस्टर इग्निशिया का चुनाव भी किया जाएगा।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें