फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी लेंगे क्लास, पढ़ाएंगे पुलिस को पाठ

Wed, 21 Jan 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘सांत्वना और प्यार से भरा आपका एक बोल मुसीबत से परेशान व्यक्ति के लिए हेल्थ टॉनिक साबित हो सकता है। आप कम से कम एक बार अपना माइंड सेट तोड़ कर तो देखिए।
विज्ञापन


पीड़ित के दर्द को महसूस कीजिए। रास्ते में तड़प रहे घायल, लुटे पीटे इंसान और थाने में शिकायत लेकर आए पीड़ित के दोस्त बन कर ड्यूटी निभाइये। फिर देखिए आपके प्रति व्यवहार और जनता का नजरिया कैसे बदलता है।’

यह कोई लेक्चर नहीं बल्कि गुरुवार से आईजी दफ्तर में लगने वाली क्लास का सिलेबस है। इसी पाठ्यक्रम के आधार पर आईजी मातहतों को संवेदना और प्रोफेशनलिज्म का पाठ पढ़ाएंगे।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि यह व्यवस्था पुलिस और पब्लिक के बीच बढ़ती दूरियों को खत्म करने के एिल शुरू की जा रही है। इसमें जोन से एक सीओ, दो एसओ, 10 इंस्पेक्टर और 10 सिपाहियों को रोजाना बुलाया जाएगा।

सभी को पब्लिक की संवेदना समझने, पीड़ित से अच्छा बर्ताव करने, आत्मीयता से बात करने, वादी व प्रतिवादी के परिजनों से सही बर्ताव करने, चोरी, लूट, रेप, धमकी, अपहरण, चेन स्नैचिंग और मर्डर जैसी घटनाओं में संवेदनशीलता बरतने का पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि थानों को सूचित कर दिया गया है। पहला सेशन गुुरुवार को दोपहर 12:30 बजे लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें