किसान भाईयों के लिए खुशखबरी है। सरकारी खाद कंपनी इफ्को ने तीन महीने में डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट) की कीमतों में प्रति बोरा 91 रुपये की कमी कर दी है। इससे परेशान प्राइवेट कंपनियों ने भी डीएपी के दाम घटाए हैं। खेती के लिए सबसे ज्यादा डिमांड डीएपी की होती है इसलिए इसकी कीमतें घटने का फायदा सीधे किसानों को मिल रहा है।
अभी और कम होंगे दाम
जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार का कहना है, कंपनियों के प्राइस वॉर का फायदा किसानों को मिल रहा है। खाद की कीमतें और कम होने की उम्मीद है इसलिए हम रेट नहीं फाइनल कर रहे हैं।
डीएपी नहीं मिले तो दें सूचना
रबी का सीजन शुरू हो गया है। शिकायतें मिल रही हैं कि कई समितियों से डीएपी गायब हो रही है। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने कहा कि डीएपी का जिले में पर्याप्त स्टाक है। यदि कहीं डीएपी नहीं मिल रही है तो मोबाइल नंबर 9451840956 पर शिकायत करें।