कानपुर। यदि आपको शहर में कहीं भी घायल या बीमार गोवंश दिखे तो नगर निगम कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0512 2526004, 0512 2526005 या मोबाइल नंबर 8601801104 फोन करें। नगर निगम की वेटनरी एंबुलेंस गोवंश को किशनपुर स्थित वेटनरी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर ले जाकर इलाज कराएगी। इसके लिए 24 घंटे नि:शुल्क वेटनरी एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने इस कार्य के लिए दो पशु चिकित्सक डाॅ. हरीकांत पटेल (पशुचिकित्सा अधिकारी, पशुपालन विभाग) तथा डाॅ. प्रदीप दीक्षित (एमवीएससी, सर्जरी पशुचिकित्सक) की नियुक्ति की है। दो पैरावेट भी तैनात किए गए हैं। ट्रामा सेंटर पर ही मेडिकल स्टोर में दवाइयों का स्टाॅक किया जा रहा है।
नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि शहर में मवेशियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर वेटनरी हास्पिटल तथा ट्रामा सेंटर की क्षमता बढ़ाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।
पूरी क्षमता से संचालित होने लगा किशनपुर एबीसी हॉस्पिटल
किशनपुर स्थित राधिका उपवन के पास के पास कुत्तों की नसबंदी के लिए खुले एबीसी सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) में रोज औसतन 60 कुत्तों की नसबंदी की जा रही है। किया जाने लगा है। एबीसी सेंटर किशनपुर में पागल व कटखने कुत्तों को भी रखने की व्यवस्था की गई है।