फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न मिलने पर भड़के, सड़क पर उतरे

Sat, 28 May 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
नौबस्ता उस्मानपुर काॅलोनी में पानी के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझ रहे नौबस्ता के उस्मानपुर गांव और गुजैनी गांव के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। गुजैनी गांव में बेकार हैंडपंप और उस्मानपुर गांव में जल निगम के ट्यूबवेल पर खाली बाल्टियां लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों और जल निगम के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


  सोमवार को आए आंधी-तूफान से उस्मानपुर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। पानी सप्लाई भी ठप है। इलाकाई लोगों का कहना है कि गांव में स्थित गणेश पार्क में जल निगम का ट्यूबवेल है, लेकिन टंकी नहीं है। इससे पानी का स्टोरेज नहीं हो पाता है। शुक्रवार दोपहर गांव की महिलाएं और पुरुष बच्चों के साथ खाली बाल्टी लेकर सड़क पर आ गए।

ट्यूबवेल पर पहुंचकर पार्षद और जल निगम के खिलाफ नारेबाजी कर टंकी बनवाने की मांग की। इस दौरान मनोज साहू, शशि साहू, शांति सैनी, नेहा, श्रीराम, पूरन चंद्र, रितिक गुप्ता, राम प्रसाद साहू, लक्ष्य साहू अमिता सैनी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, गुजैनी गांव में भी पानी को तरस रहे लोगों ने बेकार पड़े हैंडपंप के पास खड़े होकर नारेबाजी की। खाली बाल्टियां लेकर प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधियों और जल निगम को जमकर कोसा। हंगामा करने वालों नंदू, रिंकी, कैलाश साहू. गीता, छुटकी. संजय, बबलू, रज्जन, रमा, शांति, योगेश, अजीत. नीलम समेत तमाम लोग शामिल रहे।

2 हैंडपंपों के भरोसे 15000 लोग 
गुजैनी गांव में करीब 15000 लोग रहते हैं। इनकी प्यास बुझाने के लिए 12 हैंडपंप हैं, जिनमें 10 ठूंठ हैं। केवल दो हैंडपंप चल रहे हैं। इनका भी पानी थोड़ी देर चलने के बाद उतर जाता है। इससे लोगों को 500 मीटर दूर स्थित श्यामा देवी मंदिर और पांडु नदी के किनारे लगे हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझाने के लिए जल निगम ने चार साल पहले पानी की टंकी का निर्माण कराया था लेकिन आज तक उसमें पानी नहीं पहुंचा। अगर टंकी चालू हो जाए तो काफी हद तक पानी की समस्या हल हो सकती है।

26 मोहल्लों में टैंकर भेजे
पानी के लिए मची त्राहि - त्राहि के बीच शुक्रवार को 26 मोहल्लों में हजारों लोगों ने टैंकरों से प्यास बुझाई। जलकल विभाग के अनुसार जिन मोहल्लों में पानी नहीं आएगा, वहां पानी के टैंकर नि:शुल्क भेजे जाएंगे।

यहां भेजे गए टैंकर
मसवानपुर ईदगाह, विकास नगर, एनसीसी कैंट, ट्रैफिक पुलिस लाइन, स्वरूप नगर, चंद्र नगर, शास्त्री नगर, उस्मानपुर, दयानंद विहार फेस-1, पंप हाउस भैरोघाट, अजीतगंज बाबूपुरवा, आनंदबाग में दो, बिनुआपुर इंद्रा नगर, रामकृष्ण नगर, उस्मानपुर कालोनी, उस्मानपुर, चमनगंज, लालबंगला, नई चुंगी जाजमऊ, कारवालो नगर, रतनपुर कालोनी, बगाही चिड़िमार वाली गली, बगाही विजय सिंह का हाता, नयापुरवा, संत रविदास नगर। जलकल विभाग ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में 42 हैंडपंपों और पाइप लाइन के 12 लीकेजों की मरम्मत कराई।

चमनगंज में पार्षद ने पब्लिक संग निकाली भड़ास
कानपुर (ब्यूरो)। पानी न मिलने से गुस्साए चमनगंज के लोगों ने शुक्रवार को अजमेरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। बैनर लेकर प्रदर्शन के दौरान जलकल विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की धमकी दी।

सीसामऊ दक्षिणी वार्ड के पार्षद अब्दुल कलाम के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने नारेबाजी भी की। इस दौरान पार्षद ने बताया कि गीता पार्क और रामबाग नलकूप में पंप आपरेटर न होने और पीरोड टंकी में रखी मोटर चालू न करने के कारण श्रीनगर, घुसियाना, जुबली रोड, चमनगंज प्लाट नंबर -एक में पानी नहीं आ रहा है।

प्रेम नगर, गांधी नगर और आनंदबाग में लो-प्रेशर से पानी आता है। जलकल विभाग से लेकर नगर निगम अफसरों तक से शिकायत की गई, पर सुधार नहीं हुआ। हजारों लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। प्रदर्शन में नूर आलम, महबूब आलम, मन्नीलाल बाल्मीकी, मोहम्मद नसीर आदि शामिल रहे।

बर्रा विश्वबैंक कालोनी के ट्यूबवेल की मोटर फुंकी
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। एच ब्लाक बर्रा विश्वबैंक स्थित जलकल विभाग के ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाने से इलाके में पानी की आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद अफसरों के मोटर ठीक न कराए जाने पर पानी की किल्लत झेल रहे इलाकाई लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। लोगों ने ट्यूबवेल पहुंचकर हंगामा और नारेबाजी की। अफसरों के मोटर जल्द ठीक कराने का भरोसा देने पर लोग वहां से हटे। पार्षद पुत्र अर्पित यादव का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

मोटर फुंकने से विश्वबैंक एच ब्लाक, ए और ई ब्लाक बर्रा-आठ के ए और बी ब्लात में पानी की आपूर्ति ठप है। मजबूरी में लोग पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। हंगामा करने वालों में तमाम महिलाएं भी शामिल थीं। भीड़ का गुस्सा देख अफसरों ने जल्द मोटर ठीक कराए जाने का भरोसा देकर स्थिति को संभाला। जलकल विभाग के अफसरों का कहना है कि एक-दो दिन में मोटर ठीक करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें