फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगाया मास्क तो सामाजिक दूरी भी हुई तार-तार

विज्ञापन
मास्क लगाकर फरियादियों की शिकायत सुनते अफसर - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मार्च माह से बंद संपूर्ण समाधान दिवस सरकार के निर्देश के बाद मंगलवार से तहसील में फिर से कोविड प्रोटोकाल के तहत शुरू हो गया। शुरुआत में तो अधिकारी, कर्मी और फरियादी सभी सामाजिक दूरी का पालन करते नजर आए। लेकिन फिर आयोजन स्थल पर उमड़ी भीड़ में कई लोग बिना मास्क के ही पहुंचे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कई बार तार-तार हुआ। उधर, थर्मल स्क्रीनिंग की भी कोई व्यवस्था परिसर में आने वाले फरियादियों के लिए नहीं की गई थी। आधी अधूरी तैयारियों के बीच कुल 55 शिकायतें आईं जिनमें से मात्र तीन का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर जिलाधिकारी भू अधिपत्य प्रमोद शुक्ला, उप जिलाधिकारी बिल्हौर पीएन सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए करीब छह माह बाद फिर से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन विकास खंड सभागार में आयोजित कराया। इस दौरान सुबह से ही फरियादियों को सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए सभागार के द्वार पर गोले बनवाकर प्रत्येक कर्मी को दो गज की दूरी और मास्क बहुत जरूरी का पाठ भी पढ़ाया। इसके बाद सुबह 10 बजे से सिर्फ उन्हीं को सभागार में प्रवेश दिया गया जो मास्क लगाकर आए थे। तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि सरकार से आए निर्देशों के तहत ही समाधान दिवस का आयोजन कराया गया है।
राजस्व, आवास, भूमि विवाद संबंधी शिकायतें ज्यादा
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए फरियादियों में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व, आवास, भूमि विवाद, राशन की ही रहीं। औरावरी काकूपुर निवासी मुक्ता प्रसाद ने परिवार के ही कई लोगों पर पैतृक संपत्ति पर कब्जा और शिकायत पर उल्टा उस पर ही कानूनी कार्रवाई किए जाने की शिकायत की। चक संभलपुर शिवराजपुर निवासी शिवा पुत्री श्यामबाबू ने गांव के ही कई लोगों पर पशुओं को बांधने को लेकर मारपीट करने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग कर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। आंकिन गांव के जयराम ने खेत की मेड़ काटकर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की। अनेई गांव निवासी शीला देवी ने गरीबी का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की गुहार बीडीओ बिल्हौर से लगाई। इसी तरह नदीहा गांव के कई सर्वेश, रामकिशोर ने राशन विक्रेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए समय से राशन न देने और घटतौली का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुरू में तो किया पालन फिर सब भूले
बिल्हौर। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व सहित अन्य विभाग के कर्मी भीड़ बढ़ने के साथ ही निष्क्रिय होते दिखे। शिकायती पत्रों का पंजीयन कर रहे कर्मी मास्क उतारकर लिखा-पढ़ी करते नजर आए वहीं कई लेखपाल बिना मास्क के परिसर में इधर-उधर घूमते हुए काश्तकारों से मिलते जुलते नजर आए। सुरक्षा में लगे पुलिस और होमगार्ड के जवान भी मास्क लगाना भूल गए। ब्लाक परिसर में बड़ी संख्या में उमड़े लोगों के प्रवेश के दौरान मुख्य द्वार पर बीडीओ और एसडीएम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग तक की व्यवस्था नहीं कराई गई और न ही सभागार में प्रवेश करने से पूर्व फरियादियों को सैनिटाइज किया गया।

बिना मास्क लगाए फरियादियों का पंजीयन करते कर्मी- फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें