फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कहीं अापने भी ताे नहीं खरीदी है काेई महंगी कार' अगर हां, ताे पुलिस खटखटा सकती है अापका दरवाजा

Thu, 01 Feb 2018 08:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
लग्जरी कार खरीदने के बाद अगर अाप अपने साथ‌ियाें या अासपास वालाें पर इसका राैब झाड़ते हैं ताे अब अापकाे सावधान हाेने की जरूरत है। एेसे में पुल‌िस कभी भी अापका दरवाजा खटखटा सकती है। ज्यादा परेशान हाेने की जरूरत नहीं है आयकर विभाग ने एेसे लाेगाें पर श‌िकंजा कसना शुरु ‌क‌िया है।

 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
नई लग्जरी कार व महंगे आइटम खरीदने वालों और नोटबंदी के बाद विदेश की सैर करने वालों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अफसरों ने ऐसे कई लोगों को नोटिस जारी किया है जिन्होंने अप्रैल से अब तक 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की कारें खरीदी हैं, लेकिन रिटर्न जमा नहीं किया। 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
आयकर विभाग के सूत्राें की मानें ताे विभिन्न बैंकों, कार कंपनियों के डीलरों और आरटीओ से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया जिन्होंने महंगी कारें खरीदी हैं। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर आय का स्रोत पूछा जायेगा। 
 

4 of 6
डेमो पिक
कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने लाखों रुपये कीमत की कार तो खरीदी लेकिन कभी रिटर्न जमा नहीं किया। लग्जरी कार रखने वालों में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि अघोषित आय को ठिकाने लगाने के लिए कुछ लोगों ने पत्नियों के नाम से कारें खरीदीं हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि डाटा माइनिंग में उनकी पोल खुल सकती है। आयकर विभाग के सामने ऐसे लोगों का कच्चा चिट्ठा सामने आ गया है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों से ऐसे कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा जा रहा है जिन्होेंने इस वित्तीय वर्ष में विदेश यात्रा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
उनकी विदेश यात्रा में आने वाले खर्च और उनके वेतन का आकलन किया जा रहा है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि ऐसे लोगों को नोटिस भेजना शुरू किया है। दरअसल आयकर विभाग करदाताओं की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने में जुटा है। अभी तक शहर में एक लाख से अधिक नए करदाता जोड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें