चकरनगर के सीएचसी राजपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भ्रूण लिंग जांच के खिलाफ विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। अधिकारियों ने भ्रूण लिंग परीक्षण न कराने और बेटियों को शिक्षा देने की अपील की।
चकरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आयोजन में बृहस्पतिवार को सीएचसी राजपुर में भ्रूण लिंग जांच को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक डॉ. महेश पाल सिंह ने कहा, बेटियां न हों तो समाज का संतुलन बिगड़ जाता है।
विज्ञापन
बेटों और बेटियों के अनुपात में गिरावट से सामाजिक अपराध भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि भ्रूण लिंग जांच न कराएं और बेटियों को जन्म देकर उन्हें शिक्षा प्रदान करें।
कार्यक्रम का संचालन पराविधिक स्वयंसेवक अश्विनी त्रिपाठी ने किया। उन्होंने बताया कि भ्रूण लिंग जांच कराना या कराने वाले पर कड़ी कार्रवाई होती है। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता और क्षेत्र की महिलाएं प्रियंका, नेहा, कमला देवी, गीत देवी, उर्मिला, रंजना, ममता, शारदा, खुशबू, अनारकली और हाजरा बेगम उपस्थित रहीं।
फोटो 14:::शिविर में महिलओं को जागरूक करते पराविधिक स्वयंसेवक अश्विनी त्रिपाठी। संवाद