फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 80 से अधिक हुई बस की रफ्तार तो कंट्रोल रूम हो जाएगा अलर्ट

Thu, 09 Apr 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रोडवेज डिपो की बसों की ओवर स्पीड पर अब सख्ती की जाएगी। बसों की गति का रिकॉर्ड अब वीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। नए प्रयास के तहत बसों की रफ्तार बढ़ने पर क्षेत्रीय कार्यालय में बने कंट्रोल रूम और स्थानीय डिपो के सीनियर फोरमैन को अलर्ट का मैसेज मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के माती रोडवेज बस अड्डे से कुल 41 बसें लंबी दूरी व लोकल रूट पर संचालित हो रही हैं। परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक तरफ जहां बस अड्डे को नए सिरे से विकसित करने का काम शुरू करने वाला है। वहीं यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए बसों की गति पर भी कंट्रोल करने का काम कर रहा है। विभाग ने सभी बसों में स्पीड ट्रैकर लगाए हैं। यदि कोई चालक बस को 80 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति से चलाएगा तो इसका कंट्रोल रूम में अलर्ट मैसेज पहुंचेगा। इससे संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।
माती डिपो के एआरएम मोहम्मद अशफाक ने बताया कि ओवर स्पीड की निगरानी के लिए वीएलटीडी प्रणाली को प्रभावी बनाया गया है। अब प्रतिदिन सभी बसों की स्पीड रिपोर्ट वीएलटीडी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित आंकड़ों को उच्चाधिकारियों के व्हाट्स एप ग्रुप में भी साझा करना अनिवार्य किया गया है। संचालन के दौरान कौन चालक ओवर स्पीड में बस चला रहा है और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, इसका पूरा विवरण वीएलटीडी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में डिपो के सभी चालकों को चेतावनी पत्र जारी कर दिए गए हैं। सभी को निर्धारित गति सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अनदेखी करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। कहा कि गति की सीमा का पालन करने से हादसों में कमी आएगी। साथ ही हादसों के कारण यात्रियों की जान माल के नुकसान से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें