यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में डेंगू का प्रकोप जोरों पर है। एेसे में डॉक्टरों ने डेंगू के लक्षण पता लगने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है।
डेंगू फैलने की आशंका के मद्देनजर कानपुर के हैलट अस्पताल प्रशासन ने फैकल्टी (चिकित्सा शिक्षकों) की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। मेडिसिन, बाल रोग आदि विभागों के सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए कि बुखार के किसी भी मरीज में डेंगू जैसे लक्षण नजर आएं, तुरंत मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से जांच कराएं।
हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में हुई बैठक में बताया गया कि मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर-10 में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड के 10 बेडों में मच्छरदानी लगवाई गई है। दो मरीज भर्ती भी हैं।