कानपुर। कानपुर गोशाला सोसाइटी की ओर से मंगलवार को एक्सप्रेस रोड स्थित अन्नपूर्णा भोजनालय में गोपाष्टमी महोत्सव मनाई गई। महिलाओं ने गाय का पूजन किया। भौंती शाखा में रामलीला सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
स्वामी प्रखर जी महाराज ने कहा कि गोपाष्टमी केवल गोपूजन का पर्व नहीं बल्कि गोरक्षा और गोसंवर्धन का संकल्प लेने का दिन है। गाय बचेंगी तो गांव बचेगा और गांव बचेगा तो भारत बचेगा। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि गायों में सभी देवताओं का वास माना जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता और संचालन कृष्ण गुप्त ने किया। इस अवसर पर काशी प्रसाद शर्मा, अवधेश बाजपेई, डॉ. दिवाकर मिश्रा, विनोद मुराका, सुशील तुलस्यान, नीरज दीक्षित, रमेश चंद्र मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, आनंद मोदी, विशाल अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं, सरसौल स्थित वृहद गौशाला में गौमाता को तिलक लगाकर गुड़ व चारा खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की गई। यहां विनय मिश्रा, रानू शुक्ला, बीडीओ कोमल रावत, प्रधान रामकुमार और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह रहे।