फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू केे कुलपति का फैसला: पकड़े गए तब भी औसत अंक से पास होंगे नकलची

Fri, 11 Jun 2021 01:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : गूगल
विज्ञापन
सीएसजेएमयू केे कुलपति प्रो. पाठक ने छात्र हित में एक और फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कॉलेज नकल में लिप्त मिलता है, तो उसके छात्रों का रिजल्ट रोकने के बजाए उन्हें औसत अंकों में पास किया जाएगा। अभी तक अगर कोई कॉलेज नकल में लिप्त पाया जाता था, उसके छात्रों का परिणाम रोक दिया जाता था।
विज्ञापन


जांच समिति के फैसले के आधार पर रिजल्ट घोषित होता था। हालांकि नकल में लिप्त कॉलेज को एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा। इसके अलावा यूएफएम (अनफेयर मींस) कमेटी भी बनी है। इसमेें प्रो. संजय स्वर्णकार, प्रो. एसके अवस्थी, प्रो. नंदलाल, डॉ. बीडी पांडे, डॉ. अवधेश सिंह को भी शामिल किया गया। कमेटी पता करेगी कि नकल एक छात्र ने की है या सामूहिक हुई है।
विज्ञापन

एलएलबी की डिग्री निरस्त
2014 में डीसी लॉ से एलएलबी करने वाले अशोक कुमार गौतम की डिग्री निरस्त कर दी गई है। एक महिला ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया था कि अशोक कुमार पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने आपराधिक रिकार्ड छुपाते हुए डिग्री ली है। 

द्वितीय वर्ष की छूटी परीक्षाएं भी होंगी 
पिछले साल द्वितीय वर्ष में कुछ विषयों की परीक्षा हो गई थी, जबकि कुछ विषय रह गए थे। ऐेसे में अंतिम वर्ष की परीक्षा के साथ ही द्वितीय वर्ष के छूटे हुए पेपरों की भी परीक्षा होगी।  

अब डाकघर पहुंचाएगा ओएमआर शीट
विवि में अब ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्नेशन) शीट पहुंचाने का काम डाकघर करेगा। विवि की गाड़ियां शीट लेकर नहीं जाएंगी। कुलपति ने कहा कि डाकघर से समझौते की बात चल रही है। इसके अलावा परीक्षा समिति मेें मौखिक परीक्षा के लिए जाने वाले शिक्षकों का टीए बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। अब स्थानीय भत्ता 200 के स्थान पर 400 रुपये होगा। 100 किमी तक 700 रुपये, 101 से 150 किलोमीटर तक 1000 रुपये और 150 किलोमीटर से अधिक होने पर 2000 रुपये भत्ता दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें