फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की स्पीड बढ़ाएगी आईडीएमए, ओएफडीएमए तकनीक, कॉल ड्रॉप जैसी समस्याएं होंगी दूर

Sun, 18 Aug 2019 12:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social
विज्ञापन
कानपुर के स्टेप एचबीटीआई में चल रहे शार्ट टर्म कोर्स में शनिवार को हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के सीनियर प्रोफेसर मनोज शुक्ला ने व्याख्यान दिया। उन्होंने संचार तकनीक में आ रहे बदलाव की जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि अभी मोबाइल में जीएसएम, सीडीएमए तकनीक का प्रयोग हो रहा है, आने वाले दिनों में इन तकनीक के बदले आईडीएमए और ओएफडीएमए तकनीक का प्रयोग होगा। यह तकनीक छठे जनरेशन की मोबाइल में होंगी और इससे संचार क्रांति में तेजी आएगी। कॉल ड्रॉप जैसी समस्याएं भी दूर हो सकेंगी। यहां संस्थान के शिक्षकों संग बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

प्रकाश तरंगों से पलक झपकते ही डाउनलोड हो जाएंगी फिल्में
प्रो. शुक्ला ने आगे संचार तकनीक में प्रकाश तरंगों के प्रयोग को लेकर जानकारी दी। बताया कि अगर प्रकाश तरंगों के जरिए संचार किए जाएं, तो इसकी स्पीड में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी। एक जीबी की फिल्में पलक झपकते ही डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें