फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के तीन विभागों में खुलेंगे आईसीयू

Sun, 14 Dec 2014 02:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग, बाल रोग और सर्जरी विभाग में तीन आईसीयू खोलने के लिए प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसके लिए नौ करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया था। लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के कारण प्रक्रिया रुक गई थी। 10-10 बेड के आईसीयू वार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने कहा कि शासन की पालिसी है कि हर विभाग में आईसीयू वार्ड होने चाहिए। इस पर काफी पहले काम शुरू हो गया था।
विज्ञापन

लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण थोड़ी देर हो गई है। अब शासन स्तर से फिर से प्रक्रिया शुरू हो गई है।

4.50 करोड़ से आएंगे उपकरण
मेडिकल कॉलेज के  स्त्री रोग विभाग में आटोक्लेव, न्यूरोलॉजी में प्लाज्माफैरेसिस, चेस्ट में एक्स रे मशीन, ईएनटी में माइक्रोडिवाइडर खरीदे जाएंगे।
इसके साथ ही एनेस्थीसिया में 15 केवीए ऑनलाइन यूपीएस आरअो वाटर प्लांट और मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सभी अस्पतालों में अग्निशमन उपकरणों को लगाया जाएगा।
प्रिंसिपल ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया से उपकरण खरीद लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें