फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE Result: 12वीं में कानपुर की अहाना ने देश में पाया दूसरा स्थान, 10वीं में नंदिनी और अनन्या बनीं सिटी टॉपर

Sun, 14 May 2023 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीआईएससीई व आईएससी बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें  कानपुर के कई मेधावियों ने अपनी प्रतिभा को साबित कर शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
10वीं में सिटी टॉपर नंदिनी अपने माता-पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द काउंसिल फाॅर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के परीक्षा परिणाम में कानपुर के मेधावियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आईएससी (12वीं) में द चिंटल्स स्कूल, रतनलालनगर की छात्रा अहाना अरोड़ा ने 99.5 फीसदी अंक पाकर देश में दूसरा स्थान पाया है। आईसीएसई (10वीं) में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की नंदिनी पुरी और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी की छात्रा अनन्या सिंह ने संयुक्त रूप से देश में तीसरा स्थान पाया है।

विज्ञापन


दोनों के 99.4 फीसदी अंक हैं। रविवार को सीआईएससीई बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया। 10वीं और 12वीं में शहर के 59 स्कूलों के कुल 12 हजार परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित हुआ। नाॅर्थ रीजन में 10वीं का परिणाम 98.65 फीसदी और 12वीं का परिणाम 96.51 फीसदी रहा। शहर में 12वीं में टॉप तीन स्थानों पर द चिंटल्स स्कूल की छात्राओं का कब्जा रहा।

नेशनल टॉपर के अलावा दूसरे स्थान पर 99 फीसदी अंकों साथ सौम्या, तीसरे स्थान पर 98.75 फीसदी अंकों के साथ विनीता मोहनानी रहीं। 10वीं की परीक्षा में मदर टेरेसा स्कूल किदवईनगर की श्रद्धा चतुर्वेदी 99.2 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। शीलिंग हाउस स्कूल की इशिता सिंह, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी के प्रखर बडोनी, सक्षम पांडेय और मर्सी मेमोरियल स्कूल के आदित्य सिंह चौहान 99 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

उम्मीदें कम, खुद पर भरोसा
शीलिंग हाउस स्कूल की छात्रा इशिता सिंह ने 10वीं में 99 फीसदी अंक पाकर शहर में तीसरा स्थान पाया है। सिविल लाइंस निवासी इशिता ने सेल्फ स्टडी से यह सफलता हासिल की है। पिता जितेंद्र सिंह पीडब्लूडी में इंजीनियर और मां आरती सिंह सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। इशिता बीटेक करने के बाद किसी अच्छी कंपनी में नौकरी करना चाहती हैं। उनका कहना है कि जितनी देर पढ़ें, मन लगाकर पढ़ें। उम्मीदें कम और खुद पर भरोसा है तो सफलता मिलेगी।

हर समुदाय में शिक्षा को मिले बढ़ावा
विज्ञापन

हर समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा मिले। लड़का हो या लड़की, दोनों को पढ़ाई के लिए बराबरी का हक मिले। यह बात शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र मोहम्मद अदनान कासिफ ने कही। 12वीं के काॅमर्स के छात्र अदनान ने 97.5 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अदनान सीए करना चाहते हैं। सोशल मीडिया से दूर रहने वाले अदनान खुद का मूड रिफ्रेश करने के लिए चेस खेलते हैं। पिता कासिफ रसीद बिजनेसमैन और मां नजली कासिफ गृहिणी हैं।

आईएससी (12वीं) टॉपर
आईएससी (12वीं) टॉपरअहाना अरोड़ा द चिंटल्स, रतनलालनगर 99.5 फीसदी (मानविकी)
सौम्या             द चिंटल्स, रतनलालनगर 99 फीसदी (मानविकी)
रिया बाजपेई डॉ. वीरेंद्र स्वरूप कैंट 98.5 फीसदी (विज्ञान)
अरिहंत जैन डॉ. वीरेंद्र स्वरूप, किदवई 98.25 फीसदी(कामर्स)
मो. अलिजिया शीलिंग हाउस स्कूल, 98 फीसदी (विज्ञान)
गौरी शुक्ला डॉ.वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर 98 फीसदी (मानविकी)
मो. अदनान कासिफ शीलिंग हाउस स्कूल, 97.8 फीसदी (कामर्स)
सौख्या शुक्ला सेंट मैरीज, कैंट 97.75 फीसदी (विज्ञान)
अखिल त्रिपाठी मर्सी मेमोरियल, किदवई नगर 98.75फीसदी विज्ञान
सार्थक गुप्ता डॉ.वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर 98.3 फीसदी (विज्ञान)
विनायक चौरसिया मर्सी मेमोरियल, किदवई नगर 97.25 विज्ञान
वान्या मित्तल डॉ.वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर 97 फीसदी (विज्ञान)
पाविनी मिश्रा डॉ.वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर 97 फीसदी (कामर्स)
यशी बाजपेई डॉ.वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी 97 फीसदी (विज्ञान)
प्राची प्रिया मर्सी मेमोरियल किदवई 97 फीसदी विज्ञान
अग्रज यादव डॉ. वीरेंद्र स्वरूप 96.5 फीसदी (विज्ञान)
आशुतोष त्रिवेदी डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी 96.5 फीसदी (विज्ञान)

आईसीएसई (10वीं) टॉपर
नंदिनी पुरी सेठ आनंदराम जयपुरिया 99.4 फीसदी
अनन्या सिंह डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी 99.4 फीसदी
श्रद्धा चतुर्वेदी मदर टेरेसा स्कूल, किदवईनगर 99.2 फीसदी
इशिता सिंह शीलिंग हाउस, स्कूल 99फीसदी
प्रखर बडोनी डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी 99 फीसदी
सक्षम पांडे डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी 99 फीसदी
आदित्य सिंह चौहान मर्सी मेमोरियल, किदवई 99 फीसदी
आरूष सिंह डॉ.वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर 98.8 फीसदी
अनुषा दीक्षित द चिंटल्स स्कूल, रतनलालनगर 98.80 फीसदी
ज्योतिका द चिंटल्स स्कूल, रतनलालनगर 98.80 फीसदी
वर्तिका गोयल मर्सी मेमोरियल स्कूल 98.80 फीसदी
अमृत अग्रवाल डॉ.वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर 98.6 फीसदी
जाहन्वी पांडे डॉ.वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर 98.6 फीसदी
मनन दत्त डॉ.वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर 98.6 फीसदी
प्रखर जायसवाल मदर टेरेसा, किदवई नगर 98.6 फीसदी
छवि जोशी मदर टेरेसा, किदई नगर 98.6 फीसदी
इशान उत्तम डॉ.वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर 98.4 फीसदी
जैसन पैट्रिक मर्सी मेमोरियल स्कूल 98.40 फीसदी
विज्ञापन

आईएएस अफसर बनकर दिवंगत मां का सपना करूंगी पूरा
मां का सपना था कि वह मुझे आईएएस अधिकारी बनता देखें पर सपना पूरा होने से पहले ही मां ने अपनी आंख हमेशा के लिए बंद कर ली। मदर्स डे के दिन मिली यह कामयाबी मां को समर्पित है। यह बात डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, कैंट की टाॅपर रिया बाजपेई ने कही।

रिया को 12वीं में 98.5 फीसदी अंक मिले हैं। कैंट में रहने वाली रिया के पिता दीपक बाजपेई प्राइवेट कर्मी हैं। मां रेनू की पिछले साल नवंबर में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परीक्षा के दौरान तनाव में रही रिया को पिता और दादी का सपोर्ट मिला। घर पर छोटा भाई है। अब रिया दादी के साथ मिलकर परिवार की देखरेख भी करती हैं। रिया ने बताया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ अच्छे वीडियो देखने व खुद को रिफ्रेश करने के लिए करती हूं। बीटेक करने के बाद ही सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हूं।

अर्शी बनना चाहती हैं सीए
सेंट मैरी काॅन्वेंट स्कूल की छात्रा अर्शी बाजपेई ने 12वीं में 98.75 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। अर्शी सीए बनना चाहती हैं, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। पी रोड निवासी अर्शी के पिता अमित बाजपेई एडवोकेट और मां भावना गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि पापा के गाइडेंस ने कॅरिअर चुनने में मदद की। उनका सोशल मीडिया में अकाउंट भी नहीं है। उन्होंने रोज छह घंटे पढ़ाई कर सफलता पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें