फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE, ISC Result 2019: कानपुर की नंदिता 99.75 % अंकों के साथ बनीं यूपी संयुक्त टॉपर

Tue, 07 May 2019 04:46 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नंदिता पिता अजय प्रकाश श्रीवास्तव के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 10वीं और 12वीं के नतीजे आज घोषित कर दिए गए। कानपुर की नंदिता प्रकाश 12वीं में 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ यूपी संयुक्त टॉपर बनी हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान नंदिता ने बताया कि वह न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। उनकी माता अक्सर बीमार रहती हैं। लगातार इलाज के बाद भी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। नंदिता बोलीं शहर में न्यूरोलॉजिस्ट की कमी है, इसलिए वह न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं। 

ICSE, ISC 2019 परीक्षा परिणाम घोषित, देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदिता के पिता अजय प्रकाश श्रीवास्तव डिप्टी एसपी हैं। साथ ही डीजीपी लखनऊ से संबंध हैं। नंदिता ने अंग्रेजी में100, फिजिक्स में 100, बॉयोलॉजी में 99, कंप्यूटर में 99.75 और केमिस्ट्री में 99 अंक हासिल किए हैं। नंदिता किदवई नगर स्थित विरेंद्र स्वरूप की छात्रा हैं।

समाज में पुलिस विभाग की धूमिल हो रही छवि के सवाल पर नंदिता बोलीं कि किसी एक की गलती का ठीकरा पूरे विभाग पर नहीं फोड़ा जाना चाहिए। 

ICSE, ISC 2019 परीक्षा परिणाम घोषित, देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें