कानपुर। सनातन विद्या ज्योर्तिविज्ञान के संरक्षण व संवर्धन इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलाॅजिकल साइंसेज(आईसीएएस) कानपुर चैप्टर का उपाधि अलंकरण समारोह 28 को मेस्टन रोड श्री रामलीला सोसाइटी भवन मेस्टन रोड पर सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा। उपाधि वितरण काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। समारोह की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चिंतक करेंगे। यह जानकारी कानपुर चैप्टर उपाध्यक्ष शशिशेखर तिवारी ने दी है।