कानपुर। गुरु गोविंद सिंह जयंती पर मोतीझील में आयोजित होनी वाली प्रार्थना सभा व लंगर कार्यक्रम को देखते हुए आज सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की है। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया कि सड़क पर चल रही एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें। इस मौके पर डीसीपी यातायात रवींद्र कुमार ने भी कार्यक्रम स्थल के आसपास पॉइंटों का निरीक्षण किया।
...
इस तरह रहेगा डायवर्जन
- अशोकनगर चौराहा से मोतीझील होकर रॉयल क्लिफ होटल की तरफ जाने वाला यातायात मोतीझील की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसा यातायात अशोकनगर चौराहा से हर्षनगर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
- मोतीझील मेट्रो स्टेशन और रॉयल क्लिफ होटल की ओर का यातायात मोतीझील की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसा यातायात गोल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
...
यहां की गई पार्किंग की व्यवस्था
-केडीए गेट के पास बनी पार्किंग।
.
यातायात के हेल्पलाइन नंबर जारी
ट्रैफिक कंट्रोल रूमः 9305104340
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387