फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन का मामला: तकरीर का एक और वीडियो वायरल, बॉलीवुड के अभिनेताओं का जिक्र

Fri, 01 Oct 2021 01:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन,आईएएस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कमिश्नर के पद पर तैनात रहे वरिष्ठ आईएएस मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन का एक और वीडियो बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक शख्स तकरीरें पढ़ कुछ किस्से भी सुना रहा है। वीडियो में आईएएस अफसर जमीन पर सामने बैठे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


तकरीर पढ़ने वाला शख्स दो बॉलीवुड के अभिनेताओं के नामों का जिक्र करता है। दावा किया कि एक अभिनेता के रिश्तेदार मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन से मिलने आए थे। एसआईटी ने इस वीडियो को भी जांच में शामिल कर लिया है। एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआत में एसआईटी को तीन वायरल वीडियो मिले थे।

पहले दिन जांच में पुष्टि हुई थी कि वह सभी वीडियो कानपुर के मंडलायुक्त आवास के हैं। अब चौथा वीडियो इसी से संबंधित वायरल हुआ है। वीडियो में चौबेपुर निवासी मुईनुद्दीन किस्से सुना कर इस्लाम के फायदे गिना रहा है। सामने आठ दस लोगों के साथ मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन भी बैठे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मुईनुद्दीन बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता का नाम लेकर कहता है कि उनके बहनोई, साहब (मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन) से मिले थे। यहां आकर रुके थे। काफी जानकारियां हासिल की थी और जाते वक्त बहुत से किताबें ले गए थे। इन किताबों को बॉलीवुड के दूसरे एक बड़े अभिनेता को दी थी। उन्होंने साहब को सलाम भेजा है।

वहीं अभिनेता के एक रिश्तेदार जो अहमदाबाद में रहते हैं वह भी साहब के संपर्क में हैं। यहां से जानकारियां व किताबें लेकर आगे प्रचार प्रसार करते हैं। ये वीडियो तीन मिनट से अधिक का है। जिस स्थान के पहले तीन वीडियो थे उसी स्थान पर ये भी वीडियो बनाया गया है। एसआईटी अब इसकी भी तफ्तीश करेगी। 

आज शहर आएंगे एसआईटी के अध्यक्ष
सीएम के कार्यक्रम की वजह से गुरुवार को एसआईटी के सदस्य भानु भास्कर व्यस्त रहे। अध्यक्ष डीजी सीबीसीआईडी जीएल मीणा लखनऊ में थे। ऐसे में एसआईटी के अन्य सदस्यों जिसमें एएसपी, इंस्पेक्टर, दरोगा व सिपाहियों ने अपने स्तर से आंतरिक जानकारी जुटाने के साथ दस्तावेज आदि जुटा रहे हैं। एसआईटी के अध्यक्ष एक-एक कर सभी वीडियो देख रहे हैं। वह शुक्रवार को शहर आएंगे। तब आगे की तफ्तीश बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें