फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#IAS अनुराग की ‘रहस्मय मौत’, 2009 में कानपुर की अरुणिमा से हुई थी शादी, 2016 में तलाक

Thu, 18 May 2017 01:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईएएस अनुराग तिवारी की फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन, तीसरी एक और फाइल फोटो में अनुराग
विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अनुराग तिवारी की जन्मदिन को अचानक मौत की खबर आने से घरवाले दुखी और हैरान हैं। परिजनों के मुताबिक अनुराग छुट्टी लेकर घर अपना जन्म दिन मनाने के लिए बहराइच जा रहे थे।   जन्मदिन मनाने के लिए घर में पूजा पाठ के साथ ही पार्टी की तैयारी जोरों पर चल रही थी, लेकिन उनके घर पहुंचने से पहले ही मौत की खबर आ गई। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है की उनके बेटे की मृत्यु किसी दुर्घटना से नहीं बल्कि किसी साजिश के तहत हत्या कर शव को फेंकने का काम किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

  परिजनों के मुताबिक अनुराग तिवारी का विवाह 2009 में कानपुर शहर की रहने वाली अरुणिमा के साथ बड़े धूमधाम के साथ हुआ था, लेकिन 2016 में पत्नी से तलाक हो गया। तलाक की वजह से तिवारी काफी मायूस रहा करते थे। उनके करीबियों के अनुसार वह कुछ दिनों तक अवसाद में भी रहे।
 
बुधवार को कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी तिवारी का शव लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के स्टेट गेस्ट हाऊस के बाहर सड़क के किनारे पडा मिला। उनकी मृत्यु से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शव को अस्पताल ले जाया गया तो वहां अफसरों का तांता लग गया। इस घटनाक्रम पर तमाम सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। बहराइच निवासी अनुराग तिवारी बी.एम. तिवारी के तीसरे नंबर के बेटे थे। उनके बड़े भाई आलोक तिवारी और दूसरे नंबर के मयंक तिवारी एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें