फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सुबह चार बजे से लाइन में लगे, एक बजे नंबर आने तक सिलिंडर खत्म

Fri, 27 Mar 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता सुबह चार बजे से पहुंच लाइन लगा रहे है लेकिन नंबर आने तक सिलिंडर ही खत्म हो जा रहे हैं। यह स्थिति सिर्फ एक की नहीं, बल्कि जनपद के अधिकांश एजेंसियों की है। गैस की चल रही किल्लत से उपभोक्ताओं की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ऑनलाइन बुकिंग करने वालों के घरों तक तो सिलिंडर पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। एजेंसी संचालकों की माने तो इस समय करीब 7436 ऑनलाइन आवेदन लंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आमदिनों में प्रतिदिन 6616 घरेलू गैस सिलिंडरों की खप्त होती रही है। जो इस समय बढ़कर करीब 7389 पहुंच गई है। प्रशासन गैस सिलिंडरों की कमी नही होने का दावा कर रहा है लेकिन एजेंसियों की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही हैं। बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम जब मोहम्मदपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंची तो वहां सिलिंडर के लिए उपभोक्ता लंबी कतार लगाए नजर आए। कड़ी धूप में परेशानी झेलने के बाद जब तक उनका नंबर आया, तो सिलिंडर ही खत्म हो गए और उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। कई परेशान उपभोक्ता एजेंसी पर सिलिंडर की कालाबाजारी कर अधिक दाम पर बिक्री करने का आरोप लगा रहे थे।
एजेंसी संचालक विमल कुमार तिवारी ने बताया कि 504 सिलिंडर का लोड लेकर गाड़ी पहुंची थी लेकिन उपभोक्ता इससे कहीं अधिक थे। ऐसे में करीब 150 उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल सका और उन्हें समझाकर वापस किया गया। वहीं, नगर क्षेत्र में ऑनलाइन बुकिंग करने वाले करीब 1836 उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिलना लंबित चल रहा है। इसके अलावा सिकंदरा में करीब दो हजार, झींझक व पुखरायां में 18-18 सौ की ऑनलाइन बुकिंग सूची लंबित चल रही है। कंपनियों से सिलिंडर के लोड भेजे जा रहे हैं जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

....................
उपभोक्ताओं ने बयां किया दर्द-
मशक्कत के बाद भी सिलिंडर नहीं, मिली मायूसी
घर में 500 दिनों से गैस न होने की वजह समस्या हो रहा है। सुबह चार बजे से आकर लाइन लगाई हुई थी दोपहर करीब एक बजे नंबर आया तो सिलिंडर खत्म होने की बात कहकर वापस किया जा रहा है। जबकि कई लोगों को लाइन से अलग सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। - श्याम सिंह, गांधीनगर
.....................
सिलिंडर 504 और 305 नंबर वाले रह गए खाली हाथ
सुबह चार बजे से सिलिंडर के लिए लाइन लगाई हुई थी। 504 सिलिंडर का लोड लेकर गाड़ी आई और 305 नंबर पर खडे़ थे, लेकिन नंबर आने तक सिलिंडर खत्म हो गए। ऐसे में लाइन में लगे उपभोक्ता देखते रह जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन से किसी व्यक्ति की मौजूदगी में सिलिंडर का वितरण किया जना चाहिए। - मोहम्मद अनीस, अशोक नगर
.................
दूसरी एजेंसी का उपभोक्ता बता कर दिया वापस
बीते चार दिनों से सिलिंडर के लिए परेशान हैं। सुबह करीब सात बजे से लाइन लगाकर सिलिंडर के लिए खड़े थे। जब नंबर आया, तो एजेंसी कर्मी ने रनियां एजेंसी का उपभोक्ता बताकर वापस कर दिया। जबकि यहां से लगातार सिलिंडर को रिफिल कराते रहे हैं। वहीं कई लोग लाइन से अलग आए और उन्हें तुरंत सिलिंडर उपलब्ध करा दिया गया। - मनोज यादव, कूईलखेड़ा
............................
वर्जन................
जिले में गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है। एजेंसी संचालकों की मांग के अनुसार कंपनियों से सिलिडंर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कालाबाजारी व जमाखोरी पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगर किसी भी एजेंसी पर ब्लैक में सिलिंडर की बिक्री होते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक कुरील, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें