उसने सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल न होने की बात कही तो सभी नाराज हो गए और मारपीट करने लगे। इस मारपीट में शिक्षक नेता और उनके साथियों ने उसकी घड़ी, बैग और पर्स छीन लिया। पर्स में करीब पांच हजार रुपये थे। कुछ शिक्षकों ने बीच बचाव कर उसको बचाया। तब शिक्षक नेता और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत है। यही स्थिति रही तो वह परिवार समेत जिले से पलायन करने को मजबूर होगा।
पीड़ित प्रधानाध्यापक ने शिक्षक नेता और उसके चार अन्य शिक्षक साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। प्रधानाध्यापक ने बेसिक शिक्षा प्रमुख सचिव, शिक्षा निदेशक बेसिक, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर और बीएसए को भी शिकायत पत्र भेजा है।