फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं नेता जी का खास उर्सला का हूं बॉस’

Sun, 17 Jan 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्सला के आईसीयू में घमासान छिड़ा है। मैनपुरी निवासी और नेताजी से नजदीकी वाले रूस से एमबीबीएस की डिग्रीधारक डॉ. सपन गुप्ता बिना सीनियर डॉक्टरों को जानकारी दिए मरीजों को सीधे आईसीयू में भर्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें कई मरीज नर्सिंग होम से आने वाले होते हैं। सीनियर डॉक्टरों की जानकारी के बाद उर्सला के कार्यवाहक डायरेक्टर डॉ. मान सिंह ने डॉ. सपन गुप्ता को पत्र जारी कर सीधे मरीज भर्ती न करने को कहा है। साथ ही सीनियर डॉक्टरों को पूरी जानकारी देने को कहा है।

डॉ. सपन गुप्ता को पांच महीने पहले सीएमओ ने उर्सला से अटैच किया था। खुद को आईसीयू विशेषज्ञ बताने वाले डॉ. गुप्ता ने रूस से एमबीबीएस की डिग्री ली है। उर्सला आईसीयू और डायलिसिस यूनिट के प्रभारी डॉ. आरके कटियार हैं। उनके साथ डॉ. प्रीती मेहता और डॉ. गौतम जैन हैं। इन डॉक्टरों के अधीन डॉ. सपन गुप्ता को रखा गया है।
विज्ञापन


कार्यवाहक डायरेक्टर ने कहा कि डॉ. सपन गुप्ता को सीनियरों की जानकारी में मरीजों को भर्ती करने को कह दिया गया है। इस पर नजर रखी जा रही है।

काम करता हूं, दलाली नहीं
उर्सला से अटैच - डॉ. सपन गुप्ता बोले, मैं काम करता हूं। स्वास्थ्य मंत्री से कह कर उर्सला में ज्वाइन किया था। मैनपुरी का रहने वाला हूं और नेता जी का करीबी हूूं। सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक आईसीयू में रहता हूं।

मरीजों का भला हो रहा है। लोग मेरे नाम पर उर्सला आ रहे हैं। सारे मंत्री-विधायक सीधे मुझे फोन करते हैं। सरकार इतने संसाधन दे रही है लेकिन कुछ लोगों की वजह से मरीजों को भटकना पड़ रहा है। मरीज की स्थिति गंभीर होगी तो उसे सीधे वेंटिलेटर पर ही तो रखा जाएगा। रूस की डिग्री है तो क्या हुआ दस साल का आईसीयू का अनुभव है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें