फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झोपड़ी में लगी आग, नकदी समेत लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना चौबिया के हवेलिया गांव में मंगलवार सुबह पांच बजे झोपड़ी में आग लग गई। आग में 50 हजार रुपये नकदी समेत गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मचारियों ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब पांच बजे थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनगांव रमाकांत उर्फ पउआ झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बाद में दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रमाकांत के भाई उम्मेद सिंह ने बताया झोपड़ी में खड़ी बाइक, धान बिक्री के रखे 50 हजार के अलावा रजाई, गद्दे, कपड़े, चारपाई, एक तख्त, चार कुर्सी, 2 कुंतल गेहूं जलकर राख हो गया। परिजनों ने आग से नुकसान पर प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें