पति-पत्नी के बीच सुलह कराती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में पति-पत्नी की आपसी कलह शुक्रवार की शाम सरेआम हो गई। अदालत में चल रहे मुकदमे की तारीख में दोनों लोग अलग अलग आए थे। तारीख निपटाने के बाद शाम को कलक्ट्रेट परिसर के पास दंपति में तू-तू, मैं-मैं करते हुए शादी में दी गई बाइक को पति से मांग बैठी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए।
सरीला निवासी सुनील पुत्र सरस्वती प्रसाद की शादी 18 फरवरी 2014 को मौदहा निवासी रामानंद की पुत्री प्रभा के साथ हुई थी। सुनील ने बताया कि दो वर्ष पहले उसकी पत्नी घर से जेवरात लेकर चली गई थी। जिस पर उसने पत्नी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं प्रभा ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न व भरण पोषण का मुकदमा दर्ज कराया। तारीख में शुक्रवार को आए थे। वह अपने ताऊ जगदीश के साथ शादी में मिली बाइक से आया था। पेशी के बाद जब वह ताऊ के साथ घर जाने लगा तभी परिसर के बाहर उसकी पत्नी बाइक को लेकर हंगामा करते हुए छीनने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। कोतवाल शैलकुमार सिंह ने बताया कि बाइक प्रभा के नाम होने पर उसे सौंप दी गई है। इस मौके पर महिला एसआई अनुपमा तिवारी भी मौजूद रही।