फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा पति तो पत्नी ने लगाई डांट फिर दोनों एक साथ कुएं में कूद गए.

Tue, 23 Jul 2019 08:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर में सोमवार की रात पत्नी के डांटने से नाराज पति कुएं में कूद गया। यह देख पत्नी भी कुएं में कूद गई। गांववालों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। देररात सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मूलरूप से शेखपुर (गुढ़ा) थाना कालपी (जालौन) निवासी शैलेंद्र निषाद (25) की ससुराल थाना सजेती के कोटरा (मकरंदपुर) गांव में है। शैलेंद्र पत्नी ऊषा देवी (23) के साथ ससुराल में ही रहता है। बीते कुछ दिनों से शैलेंद्र बीमार चल रहा है, जिससे वह परेशान और तनाव में रहता है।

 
विज्ञापन

सोमवार की शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने उसे डांटा, इसी बात से नाराज होकर शैलेंद्र देर रात घर के सामने बने कुएं में कूद गया। शैलेंद्र को कुएं में कूदते देखकर पीछे से पत्नी भी दौड़कर वहां पहुंची और उसने भी कुएं में छलांग लगा दी।

इधर, पति-पत्नी के कुएं में कूदने की जानकारी होने पर गांववाले मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल को भी सूचना दी गई। लेकिन, दमकल के पहुंचने से पहले ही कुछ साहसी ग्रामीणों ने कुएं में उतरने के बाद दोनों को बाहर निकाल लिया।

देररात 12:45 बजे दोनों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उनको हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. संदीप गुप्ता ने बताया कि पति शैलेंद्र निषाद की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें