आरोप है कि देवर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पति ने प्रताड़ित करने की हद पार कर दी। इस पर वह बीते 17 जनवरी को मायके में आकर रहने लगी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर व ननद के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
देवर करता था छेड़खानी
पीड़ित महिला ने बताया कि अगस्त 2022 में देवर आकाश चौहान उर्फ रजत पुणे से आया। उसने कई बार मेरे से छेड़खानी की। जब-जब अपने पति से उसकी शिकायत करती थी, तो वो कहता था कि तुम हम भाइयों के बीच लड़ाई करवाना चाहती हो।
पीड़िता बोली- पति के दूसरी लड़कियों से भी हैं संबद्ध
महिला ने बताया कि उसको पति के बैग से कई लड़कियों की फोटो और लेटर मिले हैं। उन्हें पढ़ने से स्पष्ट हो गया कि पति एक अय्याश व्यक्ति है और उसके संबंध कई लड़कियों से भी हैं। इसके बारे में पूछने पर पति बेरहमी से मारता पीटता था।
पीड़िता का कोई भाई नहीं है और माता और पिता वृद्ध हो चुके हैं। इसलिए उसने अपना वैवाहिक जीवन बचाने के लिए किसी से कोई शिकायत नहीं की, बल्कि अपनी किस्मत को कोसती रही। वहीं, लोक लज्जा के कारण अभी तक अपने साथ हुए अत्याचारों की जानकारी किसी को नहीं दी।