फर्रुखाबाद में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग महिला के प्रेमी ने उसके नगदी और जेवर छीनकर बेच दिए। मौका मिलते ही बुधवार को महिला दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के घर से भाग निकली। महिला को बच्चों संग रोडवेज परिसर में रोते-बिलखते देख कर्मचारियों ने चंदा कर बस से दिल्ली के रास्ते पंजाब भेज दिया।
गोरखपुर के थाना महाराजगंज निवासी एक पिता ने बेटी की शादी पड़ोसी गांव में की थी। माता-पिता दामाद और बेटी के साथ पंजाब के लुधियाना में धागा फैक्ट्री में काम करने लगे। दामाद शराब का आदी हो गया और वह मारपीट करने लगा। इस दौरान एक बेटा और एक बेटी पैदा हो गए।