फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसा पति, घर में इंतजार करते-करते पत्नी ने लगाई फांसी

Sat, 11 Apr 2020 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फांसी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंसे पति की याद में नौबस्ता थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यशोदा नगर ओ-ब्लॉक निवासी संजय साहू मुंबई में नौकरी करते हैं। यहां घर पर संजय की मां, पत्नी गौरी (32) और दो बच्चे रह रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गौरी की रोज पति से घंटों फोन पर बातचीत होती थी। पति के मुंबई से न लौट पाने की वजह गौरी तनाव में थी। शुक्रवार की दोपहर बच्चे बाहर वाले कमरे में खेल रहे थे। सास भी आराम कर रही थी।

इस बीच गौरी ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी से फांसी लगा ली। बहू को फंदे पर झूलते देख सास घबरा गई और दहाड़ मारकर रोने लगी। रोने की आवाज सुन पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें