फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दी रूह कंपाने वाली सजा: पति को चारपाई से बांधकर करंट से झुलसाया, डंडे से कई प्रहार कर सिर फोड़ा

Tue, 07 Jul 2026 05:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: पति के नशे में घर पहुंचने पर महिला के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने पति को चारपाई से बांधकर करंट से झुलसाया। चीखें सुनकर पहुंचे लोगों ने बचाया।
विज्ञापन
पति को चारपाई से बांधकर करंट लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में रविवार रात महिला ने पति को सख्त सजा दी। नशे में घर पहुंचे पति से विवाद के बाद महिला अपना आपा खो बैठी और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे चारपाई से बांधकर करंट से झुलसाया। पति की चीखने पर पत्नी और गुस्से में आ गई और डंडे कई प्रहार करके उसका सिर भी फोड़ दिया।
विज्ञापन


चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने ग्रामीण को पत्नी से बचाया। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मौके पर जांच की और पत्नी से पूछताछ की। घायल को पीएचसी से जिला अस्पताल और फिर यहां से कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी संजीव तिवारी हलवाई का काम करते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि वह रविवार रात को नशे में घर पहुंचा। किसी बात पर पत्नी रन्नो देवी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान करीब रात 10:30 बजे घर से संजीव के चीखने की आवाजें सुनाई दीं।

परिवार का राहुल तिवारी और पड़ोसी शुभम द्विवेदी, भोले तिवारी समेत कई लोग पहुंचे। राहुल ने दरवाजा खटखटाया लेकिन रन्नो ने गेट खोलने से इन्कार कर दिया। इस दौरान संजीव की चीखें और तेज हो गईं। इस पर उसने जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया। यहां ग्रामीण की हालत देखकर सभी के होश उड़ गए।

 

घर के आंगन में पड़ी चारपाई पर संजीव रस्सी से बंधक पड़ा था। सिर पर चोट के कई निशान थे। सिर फटने से अत्यधिक खून भी निकल चुका था। दाहिने पैर में अंगूठे में बिजली का तार बंधा था। दाहिने हाथ की अंगुली में भी बिजली तार फंसा था।

खून से सना मौके पर डंडा पड़ा था। यह सब देखकर मौके पर मौजूद लोग अंदाजा लगा रहे थे कि रन्नो ने पहले पति को पीटा। पीटने के बाद बंधक बनाकर करंट लगाया। पैर का अंगूठा करंट से काला पड़ गया था। डायल 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची।

 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि देर रात देवर मनीष की तहरीर पर आरोपी महिला रन्नो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घायल की हालत में सुधार आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें