महिला के गले में निशान मिले
उसके पास में उसकी तीन साल की बेटी बैठी थी। पड़ोसियों के साथ बाबा भी घर पहुंचे। पुलिस की जांच में महिला के गले में निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बाबा ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में आपसी विवाद होने से दो दिन पहले पौत्री घर आ गई थी।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गुरुवार को उसका पति मनीष भी आया था। रातभर दोनों साथ रहे। शुक्रवार को घटना के बाद से दामाद गायब है। पुलिस की जांच में मृतका की बेटी ने पापा द्वारा मारने की बात बताई है। माखी थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फरार पति का पता लगाया जा रहा है।
परिवार के साथ कुरुक्षेत्र में रहता है पिता
मृतका के बाबा तेजीलाल ने बताया कि वह पत्नी के साथ घर पर रहते हैं। बेटा सुनील पत्नी और बच्चों के साथ कुरुक्षेत्र में रहकर नौकरी करता है। मृतका पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। बाबा के मुताबिक चार साल पहले पौत्री की शादी की थी। बड़ी बेटी की शादी करने के बाद बेटा कुरुक्षेत्र चला गया था। विवाहिता बेटी ही घर आती-जाती रहती थी।
मातम में बदलीं त्यौहार की खुशियां
जिस गांव में होली के फाग गाए जा रहे थे, दरवाजे आने पर लोग फाग टोली का स्वागत कर रहे थे। वहां हुई इस घटना ने सब कुछ बदल कर रख दिया। फाग बंद कर टोली में शामिल ग्रामीण मृतका के घर पहुंचे। होली गीतों की जगह रोने की आवाज आने लगी। वृद्ध बाबा, दादी, बेटे और बहू के आने का इंतजार कर रहे हैं।