फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा था पति, ससुरालियों से हुआ विवाद...कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर

Thu, 09 Mar 2023 02:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

अछल्दा कोतवाली क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते पत्नी दो महीने से मायके में रही थी। उसी को मनाने पति ससुराल पहुंचा था, जहां विवाद हो गया। इसके बाद पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी (डेमो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अछल्दा कोतवाली क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते दो महीने से मायके में रह रही पत्नी को मनाने पहुंचे पति का ससुरालीजनों से विवाद हो गया। इससे नाराज पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र चिमकुनी निवासी सरस्वती देवी ने बताया कि सात साल पहले बेटी रागिनी की शादी रुरुकला निवासी युवक के साथ की थी। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होने की वजह से बेटी दो महीने पहले मायके आ गई थी।मंगवार को दामाद उसे लेने के लिए आया था।
इस पर उसने त्योहार बाद भेजने के लिए कहा। इससे नाराज दामाद ने गाली-गलौज करते हुए पास रखी हुई कुल्हाड़ी से बेटी की पीठ पर वार कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। चीखने पर पड़ोसियों के आ जाने से दामाद मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी अछल्दा में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें