फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद पत्नी ने किया अप्राकृतिक संबंध बनाने से इंकार, पति ने चेहरे पर तेजाब डाल की हत्या

Tue, 26 Mar 2019 08:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चकेरी में रामपुरम स्थित खाली प्लाट में 12 दिन पहले मिली महिला की हत्या उसी के पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध करने पर की थी। हत्यारोपी ने दोस्त के घर में शव दफनाने की कोशिश की थी। बदबू आने के डर से बाद में हत्यारोपी ने दोस्त के साथ मिलकर शव को प्लाट में फेंक दिया था।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा दोस्त के पकड़े जाने के बाद हुआ। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्यारोपी की तलाश में गुजरात गई पुलिस टीम सोमवार को लौट आई। 13 मार्च को खाली प्लाट में महिला का शव मिला था। रविवार को महिला की शिनाख्त बरेली निवासी मजदूर ननकी की बेटी भूरी के रूप में हुई थी।

 

छह महीने पहले किया था प्रेम विवाह

बेटी की हत्या की सूचना पाकर सोमवार को ननकी परिवार के साथ चकेरी थाने पहुंचा। ननकी ने पुलिस को बताया कि बेटी गौतमबुद्ध नगर में एक स्टील कंपनी में नौकरी करती थी। वहीं बांदा के भिटुरी गांव के युवक से उसकी दोस्ती हो गई। पिछले साल 22 अक्टूबर को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

करीब दो महीने पहले दोनों फतेहपुर बिंदकी निवासी दोस्त अमर सिंह उर्फ  भोला के घर आ गए थे। एक महीने भोला के घर में रहने के बाद दोनों रामपुरम चकेरी आ गए थे। किराए पर रहने लगे। भोला भी पास के एक निर्माणाधीन मकान में रहने लगा। दोनों मजदूरी करने लगे।

 
विज्ञापन

हत्या करने के बाद पहचान छुपाने के लिए डाला तेजाब

पुलिस के हत्थे लगे भोला से पूछताछ में पता चला है कि अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध करने पर पति ने 11 मार्च की रात पत्नी की गला घोंटकर हत्या की थी। 12 मार्च की रात वह शव को कंधे पर लादकर भोला के घर ले गया।

वहां दोनों ने शव को दफनाने के लिए गड्ढा खोदा और दो बोरी नमक की व्यवस्था भी कर ली थी। फिर बदबू आने का डर से दोनों ने इरादा बदल दिया। इसके बाद बल्ली में शव को बांधकर खाली प्लाट में फेंक दिया था। पहचान मिटाने के मकसद से भूरी के शरीर पर टायलेट क्लीनर (एसिड) डाला था। थाना प्रभारी के मुताबिक जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें