चकेरी में रामपुरम स्थित खाली प्लाट में 12 दिन पहले मिली महिला की हत्या उसी के पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध करने पर की थी। हत्यारोपी ने दोस्त के घर में शव दफनाने की कोशिश की थी। बदबू आने के डर से बाद में हत्यारोपी ने दोस्त के साथ मिलकर शव को प्लाट में फेंक दिया था।
इस बात का खुलासा दोस्त के पकड़े जाने के बाद हुआ। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्यारोपी की तलाश में गुजरात गई पुलिस टीम सोमवार को लौट आई। 13 मार्च को खाली प्लाट में महिला का शव मिला था। रविवार को महिला की शिनाख्त बरेली निवासी मजदूर ननकी की बेटी भूरी के रूप में हुई थी।