फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पत्नी का शव लटका देख पति ने लगाया फंदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र में पति से विवाद के बाद महिला ने रसोई में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव फंदे पर लटका देख पति ने भी फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन उसे फंदे से उतारकर हैलट में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से महिला की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मूलरूप से हमीरपुर निवासी किशन निषाद गोपाल नगर में किराये के कमरे में पत्नी प्रिंसी और दो बेटियों काव्या व लवी के साथ रहते थे। छह साल पहले किशन की शादी जालाैन के कदौरा इकौना निवासी प्रिंसी के साथ हुई थी। प्रिंसी के पिता गंगानिषाद का आरोप है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इस कारण उन्होंने किशन के खिलाफ उत्पीड़न की रिपोर्ट भी लिखाई थी। सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह दंपती में विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रिंसी ने रसोई में फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी का शव देख पति ने शोर मचाया तो क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को जांच में पता चला कि पति के आवाज देने पर जब गेट नहीं खुला तो वह रसोई के ऊपर का जाल तोड़कर नीचे गया। पत्नी का शव देखने के बाद उसने भी फंदा लगाने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस और क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए थे और उसे फंदे से नीचे उतार कर हैलट भेजा गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें